नकली दवा बनाने वाला कंपनी का आरोपी संचालक जेल भेजा
नकली दवा बनाने वाली बद्दी की मैग्नाटेक कंपनी के संचालक मुकेश सैणी को नालागढ़ अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 20 मई तक जेल में भेज दिया गया। इससे पहले आरोपी 08 मई तक पुलिस रिमांड पर था। बीते वर्ष 15 जुलाई 2023 को ड्रग विभाग ने आरएस रोड लाइन ट्रांसपोर्ट के गोदाम से एक गाड़ी पकड़ी थी। इसमें नकली दवाएं मिली थीं। ड्रग कंट्रोलर मनीष कपूर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 20 मई तक जेल में भेज दिया गया है।