अगर आपने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है और किसी कारणवश परीक्षा में कम अंक आए हैं, जोकि आपके रोजगार में रोड़ा हैं तो घबराए नहीं। स्कूल शिक्षा बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके लोगों के लिए श्रेणी सुधारी की सौगात देने जा रहा है। बोर्ड प्रशासन ने इसके लिए प्रारंभिक तौर पर खाका तैयार कर लिया है। बोर्ड की आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लगाई जाएगी। प्रस्ताव की खास बात ये है कि 1990 से अब तक जिस भी संकाय में विद्यार्थियों ने बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण की है वह श्रेणी सुधार परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। परीक्षार्थी जितने भी सभी विषयों की चाहे परीक्षा दे सकता है। सभी विषयों में रीअपियर की सुविधा मिलने से अंक प्रतिशतता ज्यादा बढ़ने की उम्मीद भी बढ़ जाती है।