फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी में किराना दुकान में भड़की आग, कारोबारी की तीन वर्षीय बच्ची झुलसी

Fri, 03 May 2024 05:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)

सार

प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के बसंती बाग में किराना दुकान में लगी आग में कारोबारी की तीन साल की बच्ची झुलस गई। बच्ची को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
बद्दी की किराना दुकान में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी के बसंती बाग में किराना दुकान में लगी आग में कारोबारी की तीन साल की बच्ची झुलस गई। बच्ची को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग से करीब 2.50 लाख की संपत्ति जल राख हो गई है।

विज्ञापन


 बद्दी के बसंती बाग में भवन के ग्राउंड फ्लोर में खुली किराना दुकान में अचानक आग लग गई। पहले तो दुकान के संचालक श्याम सहाय ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब आग तेजी से फैली तो दमकल विभाग की टीम को मौके पर बुलाया। इसके बाद दमकल विभाग के दो फायर टेंडर फायर मैन भीम सिंह व हेमराज के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचे। आग पर 40 मिनट में काबू किया गया। इस दौरान आग की चपेट में एक तीन साल की बच्ची अनुष्का भी आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे घायल अवस्था में बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे सेक्टर 16 चंडीगढ़ को रेफर कर दिया गया। बद्दी अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिक अरोड़ा ने बताया कि आग से झुलसी बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। बच्ची 40 फीसदी झुलस गई है। फायर ऑफिसर जोगिंद्र सिंह ने बताया कि आग से दुकान में रखा सामान जल गया है। यह दुकान आवासीय क्षेत्र में थी। दमकल विभाग ने आग से अन्य रिहायशी मकानों को बचा लिया है। बच्ची अपने पिता के साथ दुकान में थी। बाहर आते हुए आग की चपेट में आ गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें