फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कंधे पर हल, गले में कीटनाशक दवाओं की माला पहनकर सीएम से मिलने निकला साई का किसान

Tue, 03 Jan 2023 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)

सार

लायक राम ने कहा कि किसान मेहनत करने के बावजूद कर्ज के तले डूब जाता है। सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं करती। 
 
विज्ञापन
किसान लायक राम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून की साई पंचायत के एक किसान ने किसान बचाओ, देश बचाओ पैदल यात्रा शुरू की है। किसान कंधे पर हल उठाकर और गले में कीटनाशक दवाओं की माला पहनकर पैदल शिमला तक जाएगा। यह यात्रा सोमवार को बद्दी से शुरू हुई। शिमला में मुख्यमंत्री से मिलने के बाद किसान दिल्ली के लिए रवाना होगा। किसान लायक राम ने साई में अपने खेत से यह यात्रा शुरू की। हाथ में तिरंगा लिए यह किसान बद्दी पहुंचा।

विज्ञापन


बताया कि किसान चाहे गर्मी, सर्दी, बरसात, कोहरे में भी अन्न, फल, सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री तैयार करते हैं। ऐसा बहुत बार होता है कि किसान कर्ज लेकर फसलें उगाता है तो कई बार प्राकृतिक आपदाओं जैसे बारिश, कोहरा, सूखा आदि से उनकी फसलें खराब हो जाती हैं तो किसान को अपना और अपने परिवार का पेट तक भरना मुश्किल हो जाता है। किसान मेहनत करने के बावजूद कर्ज के तले डूब जाता है। सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं करती। 

केंद्र सरकार की नोटबंदी के चलते सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को हुई है। किसानों ने अपने और अपने बच्चों के भविष्य के लिए जो पैसा जोड़कर रखा था वो भी नोटबंदी की भेंट चढ़ गया। लायक राम ने बताया कि पिछली सरकार को भी उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपे थे लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उम्मीद है कि सीएम सुखविंद्र सुक्खू अवश्य ही उनकी सुनवाई करेंगे। विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि वो किसानों की समस्याओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें