फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बद्दी के साई में पूर्व उपप्रधान की साले ने गोली मारकर की हत्या, लोगों में दहशत

Fri, 17 Oct 2025 05:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)।

सार

सोलन जिले के बरोटीवाला में एक साल पहले शादी को लेकर हुए विवाद में साले ने ही अपने जीजा और साई पंचायत के पूर्व उपप्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बरोटीवाला में एक साल पहले शादी को लेकर हुए विवाद में साले ने ही अपने जीजा और साई पंचायत के पूर्व उपप्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार को दिनदहाड़े गोलीकांड से इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान सोहन लाल (40) के तौर पर हुई है। आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार उर्फ अकु निवासी खाली गांव के तौर पर हुई है। पुलिस से आरोपी की तलाश के लिए एसआईटी गठित की है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे की है। खाली गांव का सोहन लाल (40) बद्दी में ठेकेदारी का काम करता था। वह बैंक के काम से साई गया हुआ था। जैसे ही वह बैंक से अपना काम करके बाहर निकला और गाड़ी में बैठने लगा तो बाइक पर पहले से वहां पर उसका इंतजार कर रहे बाइक सवार नकाबपोश ने उसे गोली मार दी। गोली सीने में लगी। गोली की आवाज सुनते हुए लोग मौके पर जमा हो गए और घायल व्यक्ति को उसी की गाड़ी में बद्दी अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही दून के विधायक राम कुमार चौधरी भी अस्पताल उससे मिलने पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सोहन को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। शाम करीब पौने पांच बजे उसकी पीजीआई में मौत हो गई। सोहन कांग्रेस से जुड़ा था और पिछले कार्यकाल में उपप्रधान था। बीएमओ बद्दी डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि उनके पास सीने पर गोली लगने के बाद एक व्यक्ति को लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। उधर, एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

शादी के विरोध में थे लड़की के घरवाले
बताया जा रहा है कि पूर्व उपप्रधान ने सुरेश की बड़ी बहन के साथ घरवालों के विरोध के बावजूद भागकर शादी की। एक साल पहले शादी हुई और शादी के बाद सोहनलाल घर नहीं आता था। अपनी पत्नी के साथ वह बद्दी में किराये के मकान में रहता था। सोहन लाल के परिवार को लड़की से कोई नाराजगी नहीं थी, लेकिन सुरेश कुमार के परिजन नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी दूसरी जाति में शादी करे। एक साल पहले सोहन लाल सुरेश कुमार की बहन को भगाकर ले गया था। बाद में उसने कोर्ट मैरिज कर ली थी।
विज्ञापन

सोहन लाल का साई स्थित एसबीआई बैंक में खाता था और बैंक के काम से शुक्रवार को साई गया हुआ था। इसकी भनक उसकी पत्नी के भाई सुरेश को लग गई। सुरेश बैंक से बाहर आ गया और सोहन लाल का इंतजार करने लगा। जैसे ही डेढ़ बजे वह बैंक से बाहर निकला तो उसने गोली चला दी। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि आरोपी सुरेश कुमार उसका रिश्ते में साला है। परिवार को विश्वास में न लेकर सोहन से सुरेश की बहन के साथ प्रेम विवाह किया था। इसका लड़की के परिजन विरोध कर रहे थे। पुलिस ने एसआईटी गठित कर दी है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें