विधायकों और मंत्रियों के यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी करने का विधेयक पारित करने के विरोध में शनिवार को विधानसभा के बाहर कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध किया। सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार, राजेश कोश, विकास थापटा, दीपक, सुरेश कुमार और राजेश गजटा ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।