फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी हिमाचल सरकार, आठ जिलों में चलेंगी, केंद्र से मिली मंजूरी

Sat, 31 Aug 2019 06:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वन मंत्री एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि 15 नवंबर तक एचआरटीसी को 100 इलेक्ट्रिक बसें खरीदनी होंगी। केंद्र ने आठ जिलों के लिए स्वीकृत 100 इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की स्वीकृति दे दी है। ये बसें 15 नवंबर तक नहीं खरीदीं तो ऑफर रद्द हो जाएगा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 2.50 लाख से बढ़कर चार लाख हुआ मंत्री-विधायकों का यात्रा भत्ता, सिंघा ने जताया विरोध
मंत्री ने शनिवार को सदन में बताया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 1660 करोड़ 72 लाख 19 हजार 227 रुपये की धनराशि हिमाचल सरकार के कैंपा निधि में जारी कर दी है। केंद्र ने 29 अगस्त, 2019 के पत्र से प्रदेश सरकार को सूचना भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य ने भत्ते बढ़ाने का सोशल मीडिया पर जताया विरोध, सदन में साधी चुप्पी
इस धनराशि का प्रबंधन कैंपा एक्ट के अंतर्गत मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से किया जाएगा। इस राशि को वानिकी संबंधी गतिविधियों में व्यय किया जाएगा। उन्हाेंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन मंत्री का आभार भी जताया। 
यह भी पढ़ें: हिमाचल पर 49 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें