राज्य सरकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 1,981 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों की विभिन्न फसलों 73 करोड़ की क्षति हो चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं से इस साल अभी तक राज्य में करीब 1,981 करोड़ रुपये का सरकारी और सरकारी संपत्ति से साथ कृषि और बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है। राज्य में अभी तक कुल 322 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल 629 लोग घायल हुए। इसकी एवज में अभी तक कुल 12.88 करोड़ का मुआवजा राशि प्रदान की गई है। राज्य सरकार की प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार अभी तक 1,981 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों की विभिन्न फसलों 73 करोड़ की क्षति हो चुकी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही बागवानी फसलों को 63 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। इसके अलावा 776 पशुओं की मौत हो गई है। राज्य में 35 पक्के मकान और 139 कच्चे मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं जबकि 104 पक्के और 743 कच्चे मकानों को आशिक क्षति पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार 167 दकानों और फैक्टरियों को नुकसान हुआ है। राज्य में इस दौरान 810 गोशालाओं को क्षति हुई है। लोक निर्माण विभाग को 98 करोड़, जल शक्ति विभाग को 83.14 करोड़, बिजली विभाग को 22.10 करोड़ और शिक्षा विभाग को 1.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
13 सितंबर तक मौसम साफ
उधर, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 13 सितंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 32 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 13, चंबा में आठ, कुल्लू में सात, मंडी में तीन और सोलन में एक सड़क बंद है। इसके अलावा मंडी में पांच और कुल्लू में दो बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे।