फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हफ्ते भर कहीं धूप तो कहीं बारिश-बर्फबारी

Thu, 19 Jan 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में 24 जनवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं बारिश और कहीं बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 19, 20 और 21 जनवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है तो  मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, चंबा, मंडी और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल स्पीति में 24 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा। 
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होगी। उधर, बुधवार को जिला किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दोबारा बर्फबारी हुई। ऊपरी शिमला में करीब डेढ़ दर्जन ग्रामीण रूट अभी भी बहाल नहीं हो सके हैं। जिला ऊना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 21 जनवरी तक छुट्टियां कर दी गई हैं। 

कांगड़ा के मुल्थान तहसील की सात पंचायतों के 30 गांवों में 6 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी के 12 दिन बाद भी हालात जस के तस हैं। सड़कें, बिजली, दूरसंचार, पानी और अन्य सेवाएं बाधित हैं। लोग बर्फ पिघला कर पानी पी रहे हैं। मुल्थान तहसील को बिजली देने वाला बरोट सब डिविजन भी ठप पड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम पारा
शिमला -0.6
कल्पा -7.4
केलांग -7.5
मनाली -4.0
भुंतर 1.0
नाहन 3.5
सोलन 1.6
चंबा 3.9 
मंडी 4.1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें