फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, प्रदेश के लिए आरेंज अलर्ट

Thu, 26 Mar 2020 07:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग, कुंजुम और धौलाधार की चोटियों पर गुरुवार सुबह बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया है। राजधानी शिमला में वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


पहली अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.2, कांगड़ा में 27.8, बिलासपुर में 27.5, हमीरपुर में 27.4, चंबा में 25.6, नाहन में 25.2, सोलन में 24.8, धर्मशाला में 18.6 और शिमला में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.9, कल्पा में 2.4, मनाली में 3.0 और शिमला में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें