फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी खाकी तो जेसीबी से धक्का देकर अस्पताल पहुंचाई एंबुलेंस

Sun, 23 Jan 2022 08:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को पुलिस ने अपने फोर बाई फोर व्हीकल में कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
जेसीबी की मदद से एंबुलेंस को अस्पताल तक पहुंचाया गया। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बर्फबारी के बीच पुलिस एक गर्भवती महिला के लिए देवदूत बन गई। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला को पुलिस ने अपने वाहन में राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक शिवांगी पत्नी अश्वनी कुमार निवासी गांव अणु, तहसील ठियोग का कमला नेहरू अस्पताल में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


रविवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई और परिजन उसे गाड़ी में अस्पताल लाने लगे, लेकिन बर्फबारी ज्यादा होने के चलते उनकी गाड़ी मशोबरा के तारापुर के पास बर्फ में फंस गई। परिजनों ने पुलिस से संपर्क साधा। कुछ ही देर में फोर बाई फोर व्हीकल के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को रेस्क्यू कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

अब महिला अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में पूरी तरह स्वस्थ है। उधर, एजी ऑफिस के समीप चढ़ाई में एक एंबुलेंस बर्फ में फंस गई। सड़क पर फिसलन होने के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ पा रही थी। इसी दौरान सड़क पर बर्फ हटाती जेसीबी ने सीटीओ, स्कैंडल प्वाइंट से रिज मैदान होते हुए करीब 700 मीटर तक एंबुलेंस को धक्का देकर आगे बढ़ाया। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 0177-2812344 एवं 112 या निकटतम पुलिस स्टेशन पर संपर्क करें। उन्होंने पर्यटकों को भी कानून का पालन करने की हिदायत दी है। इसके अलावा आपातकाल में लोग जिला आपदा प्रबंधन सेल के हेल्पलाइन नंबर 1077 और 0177-2800880, 2800881, 2800882, 2800883 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें