शिमला में सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद शहर में झमाझम बादल बरसे। शाम साढ़े पांच बजे के बाद दोबारा मौसम साफ हो गया। मैदानी जिलों में वीरवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से मैदानी क्षेत्रों में दोबारा से गर्मी सताने लगी है।
गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.2, कांगड़ा 32.2, भुंतर 31.9, सुंदरनगर 31.8, मंडी 30.9, हमीरपुर 30.8, बिलासपुर 31.0, चंबा 29.8, धर्मशाला 28.6, सोलन 28.0, नाहन 31.0, शिमला 22.3, कल्पा 20.6, मनाली 21.8 और केलांग में 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। गुरुवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ।