फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की चोटियों पर ताजा हिमपात, बढ़ी ठिठुरन

Sat, 03 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य की चोटियों पर ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। लाहौल स्पीति की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की लाहौल घाटी समेत कुगती पास पर शुक्रवार को ताजा हिमपात हुआ है।
विज्ञापन


घाटी में बीते कई दिनों से मौसम खराब रहने से रात के तापमान में भी गिरावट आई है। लाहौल की ऊंची चोटी लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, घेपन पीक, नीलकंठ आदि पहाड़ियों पर बर्फ के फाहे गिरे हैं।

जोबरंग-मणिमहेश रूट पर ताजा बर्फ के फाहे गिरने से मणिमेहश यात्रा पर जाने वाले भक्तों के कदम ठहर गए हैं। उधर, प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ-साथ बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए कहां कितना रहा तापमान

शुक्रवार को ऊना में सबसे अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। शिमला में 25.2, धर्मशाला में 28.4, नाहन मे 27.6, सोलन में 28.2, सुंदरनगर में 31.5, भुंतर में 31.2, कल्पा में 22, मंडी में 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हमीरपुर में 31, बिलासपुर में 30.2, कांगड़ा में 30.8 और मनाली में 23.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें