फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ से लदे पहाड़, भारी हिमपात की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में नए साल के दूसरे दिन ही बर्फबारी शुरू हो गई है। राज्य की ऊंची चोटियों पर सुबह से बर्फबारी हो रही है। वहीं, शिमला के नजदीकी पर्यटन स्थल कुफरी, चीनीबंगला, फागू, ठियोग सहित ऊपरी शिमला के इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


शिमला में भी हिमफाहे गिरे हैं। कुल्लू, मनाली, चंबा, मंडी, किन्नौर व लाहौल-स्पीति में भी हिमपात हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार व रविवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होगा।

शनिवार को कुछ जगह भारी हिमपात के आसार भी हैं। निचले क्षेत्रों में बारिश होगी। शुक्रवार को सुबह से आकाश में बादल थे। हालांकि शिमला का न्यूनतम तापमान इतना कम नहीं था कि बर्फबारी होती, परंतु दिन के बढ़ते ही पूरा आकाश बादलों से घिर गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

शिमला में भी बर्फबारी

शिमला में पहले हल्की बारिश हुई, फिर बर्फबारी शुरू हो गई। शिमला से पहले कुफरी, नारकंडा, फागू, ठियोग, खड़ापत्थर, चौपाल के खिडक़ी, मड़ावग, छाजपुर में बर्फ गिरना आरंभ हो चुकी थी।

नए साल की पहली बर्फबारी का स्वागत करने के लिए शिमला पहुंचे सैलानी कुफरी, चीनीबंगला व फागू पहुंचे और साल की पहले हिमपात का लुत्फ उठाया। बर्फबारी के कारण केलांग का न्यूनतम तापमान -10.1, मनाली -2.6, कल्पा 0.4, भुंतर 0.4, चंबा 1.2, सुंदरनगर, शिमला 5.2 और पालमपुर का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि शनिवार को शिमला, लाहौल-स्पीति किन्नौर, कुल्लू और चंबा के कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें