फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बड़े फैसले लेने से ही बड़े कप्तान बन पाए धोनी'

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीसीए अध्यक्ष एवं बीसीसीआई के संयुक्त सचिव अनुराग ठाकुर ने धोनी के फैसले का स्वागत किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान अनुराग ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय स्वागत योग्य है।
विज्ञापन


धोनी ऐसे निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं। शायद इसलिए वह सबसे सफल कप्तान साबित हुए। टेस्ट और वन डे के क्या अलग-अलग कप्तान होने चाहिए, इस प्रश्न पर अनुराग ने कहा कि आज के समय में खिलाड़ियों पर खेलने का ज्यादा प्रेशर है।

आईपीएल, अंतरराष्ट्रीय, आईसीसी और घरेलू सहित कई तरह की बहुत ज्यादा क्रिकेट हो गई है। इससे खिलाड़ियों को आराम नहीं मिल पाता है। इसलिए, कौन सा क्रिकेट खेलना है और कौन सा छोड़ना, यह खिलाड़ी पर निर्भर करता है, ताकि वे फिट रह सकें।
विज्ञापन

इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट को नया प्रारूप : अनुराग

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारी समिति की बैठक धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने की। इसमें प्रदेश क्रिकेट टीम की उपलब्धियों और इस सीजन में टीम की परफारमेंस पर चर्चा की गई।

भविष्य में घरेलू मैचों को लेकर क्या सुधार किया जाएं, इस पर भी चर्चा की गई। प्रेस वार्ता के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। एचपीसीए का लक्ष्य राज्य को क्रिकेट की बुलंदियों तक पहुंचाना है।

अगले वर्ष से स्टेट चैंपियनशिप को लेकर इंटर डिस्ट्रिक्ट मैचों में खिलाड़ियों को ज्यादा मैच खेलने का मौका देने के लिए एचपीसीए नया प्रारूप तैयार कर 20 मार्च को देगी। इससे कम से कम तीन मैच एक टीम को खेलने को मिलेंगे।
विज्ञापन

सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

वन डे के बजाय टू डे या थ्री डे फॉर्मेट किया जाए, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। अनुराग ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में एचपीसीए की अकादमियां खोलने के निर्णय पर सरकार गंभीर नहीं है। एचपीसीए को ज्यादा स्कूलों के आवेदन नहीं आए हैं। सिर्फ कुछेक निजी स्कूलों के ही आवेदन आए हैं।

इससे लगता है कि सरकार खेलों को बढ़ावा नहीं देना चाहती। कहा कि हिमाचल की अंडर-23 क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में टीम अपने पूल में सबसे ऊपर रही। अंडर-19 टीम के वन डे में हिमाचल ने दिल्ली और पंजाब को हराया।

रणजी ट्रॉफी में हिमाचल ने तीन मैच खेले। अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में नॉकआउट के लिए क्वालीफाई किया था। सीनियर वूमेन टीम में तीन मैच हिमाचल ने जीते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें