फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बर्फबारी, चोटियों ने ओढ़ी सफेद चादर

Thu, 22 Jan 2015 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को ऊंची चोटियों पर हिमपात शुरू हो गया है। इससे पूरे प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


ऊंची चोटियों में हिमपात के साथ साथ प्रदेश भर में दिन भर तेज हवाओं के साथ आसमान में घने बादल छाए रहे। मनाली, डलहौजी सहित कुल्लू, मंडी, सिरमौर, किन्नौर और चंबा की ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी है।

एक हफ्ता धूप खिलने के बाद बुधवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। ऐतिहासिक पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा, सोलंगनाला और जलोड़ी दर्रे में ताजा बर्फबारी होने से घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है।
विज्ञापन


दोपहर बाद रोहतांग दर्रा, जलोड़ी दर्रा, सोलंगनाला समेत अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट आई है।

भले ही ताजा बर्फबारी जिले के किसान-बागवानों समेत पर्यटन कारोबारियों के लिए वरदान साबित होगी, लेकिन जलोड़ी दर्रे पर बर्फबारी होना आउटर सिराज की 58 पंचायतों के लोगों के लिए और आफत खड़ी करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश में अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। कुल्लू में प्रशासन ने लोगों को जलोड़ी दर्रे पर आगामी तीन-चार दिन तक आवाजाही न करने ‌की ‌‌‌हिदायत दी है।

इसके अतिरिक्त किन्नौर और लाहौल स्पीति में भी भारी हिमपात के अंदेशे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कार्यकारी एसडीएम बंजार रमन घरसंघी ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 21 से 23 जनवरी तक भारी हिमपात और हिमस्खलन का अंदेशा जताया गया है।

एसएचओ बंजार को इसके बारे में जलोड़ी दर्रा लांघने वाले लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। समाचार लिखे जाने तक मनाली की मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पास, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा, शिरघन तुंग, मांगण कोट, ब्यास कुंड, दशौहर लेक, भृगु लेक, गुलाबा, मढ़ी, कोठी, लांबालांबरी, रघुपुरगढ़, टकरासी बंगला आदि पहाड़ियों पर बर्फ के फाहों के गिरने का दौर जारी था।

मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक भारी हिमपात की चेतावनी दी है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में बर्फीला तूफान चलने का अंदेशा भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें