फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में ओलावृष्टि, चोटियों पर ताजा हिमपात

Thu, 07 Jan 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार को ताजा हिमपात होने से पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। राजधानी शिमला में वीरवार दोपहर ओलावृष्टि हुई। वीरवार दोपहर बाद शिमला में ओलावृष्टि के साथ-साथ बर्फ के फाहे भी गिरे।
विज्ञापन


घरों की छतों और ढलानों पर सफेद चादर बिछ गई। वीरवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रे सहित लाहौल और कुल्लू की ऊंची पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई। जनजातीय क्षेत्र भरमौर, पांगी, चुराह, सलूणी और डलहौजी उपमंडल के कई इलाकों में भी ताजा हिमपात हुआ है।

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार को बारिश होने का दौर भी जारी रहा। शुक्रवार को भी पूरे प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। उधर, प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 7.2, कल्पा में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें