फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल की मौत

Thu, 07 Jan 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में ड्यूटी दे रहे एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। पैदल चलते वक्त इस जवान की तबीयत बिगड़ी थी। मामला हिमाचल के मंडी में सामने आया। यहां सदर विकास खंड की भटवाड़ी पंचायत में चुनाव ड्यूटी से वापस लौट रहे पुलिस कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन


औट थाना पुलिस ने जोनल अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। पंडोह पुलिस चौकी में तैनात एचएचसी प्रकाश चंद की पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी। बुधवार को सदर विकास खंड की भटवाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर-पांच में प्रकाश चंद चुनावी ड्यूटी पर तैनात थे।

शाम तीन बजे मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी मत पेटियों को मतगणना के लिए ले जा रहे थे। पैदल रास्ते में चढ़ाई चढ़ते समय प्रकाश चंद की अचानक तबीयत खराब हो गई। कुछ कर्मचारी मत पेटी लेकर लेकर आगे निकले गए। एक कर्मचारी एचएचसी प्रकाश चंद के साथ रहा।
विज्ञापन


थोड़ी देर विश्राम करने के बाद भी प्रकाश चंद की तबीयत सामान्य नहीं हुई। प्रकाश चंद को सड़क तक पहुंचाया गया और उपचार के लिए नगवाईं स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्रकाश चंद को मृत घोषित कर दिया। प्रकाश चंद सरकाघाट के रहने वाले थे। औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें