फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाडों पर फिर बिछ गई सफेद चादर

Mon, 24 Mar 2014 04:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर सोमवार सुबह से ही रुक रुक कर बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सिरमौर के चूड़धार, रोहतांग और लाहौल स्पीति की चोटियों पर देर शाम तक हल्की बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा। देर शाम तक चूड़धार में आधा फुट तक बर्फ गिरी है।
विज्ञापन


ताजा हिमपात के बाद समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। केलांग, कल्पा समेत सूबे के ऊंचाई वाले कबाइली इलाकों में पारा शून्य से नीचे चला गया है। मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश की सूचना है। सिरमौर के निचले इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई है।

वहीं, कई स्थानों पर बर्फबारी से यातायात ठप हो गया है। कुल्लू जिला में ताजा बर्फबारी के बाद औट-लुहरी मार्ग समेत आधा दर्जन सड़कें बंद हो गई है। चंबा में भंजराडू-बैरागढ़ मार्ग भी यातायात के लिए फिर बंद हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें