यदि आप भी मैदानी इलाकों की गर्मी से परेशान हैं और छुट्टियों का प्लान बना रहे हैं तो बर्फ से गुलजार ये वादियां सबसे बेस्ट है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल के लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर की वादियों की जो इन दिनों सैलानियों से गुलजार है। वहीं सैलानियों के लिए एक और अच्छी खबर आई है।
विज्ञापन
2 of 6
अब रोहतांग दर्रा भी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। छह दिन की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार से रोहतांग दर्रे पर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। बीते दिनों मौसम खराब होने और हिमस्खलन के कारण रोहतांग दर्रा पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। ऐसे में सैलानी यहां पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
बीआरओ के कार्यकारी कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल मयंक मेहता ने बताया कि सोमवार को मौसम खुशगवार रहा। दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। रोहतांग दर्रा बहाल होने पर कोकसर के बाशिंदों और विधायक रवि ठाकुर ने बीआरओ को बधाई दी है।
4 of 6
रोहतांग में इन दिनों बर्फ के नजारे ऐसे हैं कि लोग न सिर्फ गर्मी से निजात पा रहे हैं बल्कि बर्फ में मस्ती के पलों को भी कैमरे में कैद कर रहे हैं। पहाड़ के ये इलाके गर्मी के मौसम में ही खुलते हैं। ऐसे में आप भी यहां घूमने का मौका न गवाएं।
विज्ञापन
5 of 6
वहीं, मार्ग बहाल होने के बाद कोकसर में पांच दिन से फंसे पांगी के 85 वर्षीय बुजुर्ग धनीराम और उनके साथी भी मनाली रवाना हुए। कोकसर में तैनात बचाव दल के प्रभारी लुदर सिंह ने बताया कि सोमवार को 47 वाहनों में 230 यात्री कोकसर से मनाली रवाना हुए। मनाली से 82 वाहनों में 240 लोग लोग कोकसर पहुंचे। सोमवार सुबह 170 लोगों ने पैदल ही रोहतांग से राहनीनाला और राहनीनाला से रोहतांग तक सफर किया।
बताया कि प्रशासन के निर्देश पर कोकसर से सुबह 6 बजे से 9 बजे तक मनाली के लिए वाहन दौड़ेंगे। मढ़ी से 11 से 3 बजे के बीच लाहौल के लिए गाड़ियों भेजी जाएंगी।