पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की बर्बरता का शिकार हुए शहीद परमजीत के परिवार के लिए IAS-IPS पति-पत्नी ने कुछ ऐसा किया कि पूरा देश उनकी सराहना कर रहा है। 2010 के आईएएस बैच के अधिकारी युनूस इन दिनों हिमाचल के जिला कुल्लू में बतौर डीसी तैनात हैं।
विज्ञापन
2 of 8
अपनी कार्यप्रणाली को लेकर चर्चित अधिकारियों में शुमार युनूस जनता के लिए दिन-रात हाजिर रहते हैं। वहीं, उनकी धर्मपत्नी व 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा वर्तमान में जिला सोलन में एसपी के पद पर तैनात हैं। हिमाचल में अधिकारी दंपति को यूथ आइकन के तौर पर देखा जा रहा है। युवाओं में दोनों अधिकारी खूब चर्चित हैं।
विज्ञापन
3 of 8

4 of 8
सरहद पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए पंजाब के तरनतारन के नायब सूबेदार परमजीत के बेटी खुशदीप कौर को आईएएस अधिकारी युनूस और उनकी पत्नी आईपीएस अजुंम आरा ने गोद लिया है।
विज्ञापन
5 of 8
वह खुशदीप को अपने परिवार का हिस्सा मानते हुए उसका पूरा खर्चा उठाएंगे। आईएएस युनूस व उनकी धर्मपत्नी आईपीएस अंजुम आरा बेटी खुशदीप को सामजिक तौर पर भी अपनाएंगे।
विज्ञापन
6 of 8
अधिकारी दंपति खुशदीप से मिलने भी उनके घर तरनतारन पहुंचेंगे। बेटी खुशदीप कौर के हर पड़ाव में दोनों हर तरह से सुझाव देंगे और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
शिक्षा से लेकर सामाजिक उत्थान के लिए दोनों गाइड करेंगे। पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की बर्बरता का शिकार हुए शहीद परमजीत की खबर सुनने के बाद दंपत्ति ने आपस में यह फैसला लिया। इसके बाद परिवार के सहयोग के लिए शहीद की बेटी को गोद लेने का फैसला लिया।
सरहद में देश की रक्षा में तैनात सैनिकों को परिवार का हिस्सा मानने वाले अधिकारी दंपत्ति ने जुड़वा भाई-बहनों में से बहन की परवरिश करने का फैसला लिया। इस फैसले से उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाई योजना को भी बुलंद किया है।