फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुगती पास पर हिमपात, मणिमहेश यात्रियों का रास्ता बंद

Mon, 07 Sep 2015 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
विज्ञापन
लाहौल की ऊंची चोटियों पर अचानक मौसम खराब होने के बाद हल्की बर्फबारी हुई। बर्फ के ये फाहे लाहौल के लेडी ऑफ केलांग, नील कंठ, कुलतीनाला, शिकराअप की पहाड़ियों, घेपन पीक, जोवरंग, मणिमहेश ट्रैकिंग रूट, कुगती पास में गिरे। लिहाजा, मणिमहेश यात्रा पर निकले श्रद्धालु अब कुकती पास के रास्ते से नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन


सीजन का यह पहला हिमपात है। उल्लेखनीय है कि अचानक मौसम खराब होने से लाहौल के तापमान में गिरावट आई है। सुबह-शाम घाटी के लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। नीलकंठ झील की यात्रा पर निकले श्रद्धालु राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार और रोहित ठाकुर का कहना है कि मौसम खराब होने से पहाड़ी पर बर्फ के फाहे गिरे।

उन्होंने बताया कि नीलकंठ झील का पानी जमना शुरू हो गया है। रास्ते में भी सुबह-शाम पाला जमना शुरू हो गया है। लिहाजा, अब कुगती पास से होकर मणिमहेश झील की यात्रा करने श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें