फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के आसार, इस दिन से साफ होगा मौसम

Fri, 03 May 2019 07:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश के कुछ मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। रविवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.5, बिलासपुर में 37.0, हमीरपुर में 35.6, कांगड़ा-सुंदरनगर में 32.8, भुंतर में 30.5, धर्मशाला में 28.8, शिमला में 24.0, नाहन में 31.1, सोलन में 29.5, चंबा में 31.1, डलहौजी में 18.1, कल्पा में 17.8 और केलांग में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पांच से नौ मई तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें