स्नो मैराथन के लिए विशेष ट्रैक निर्धारित किया गया था। मैराथन में सेना, नौसेना के धावकों सहित हिमाचल प्रदेश के अलावा चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के धावकों ने हिस्सा लिया। आयोजक गौरव शिमर ने कहा कि पिछले साल हुई मैराथन में लगभग 115 धावकों ने भाग लिया था, यह संख्या इस बढ़कर दोगुना से अधिक हो गई है।