वन विभाग लाहौल-स्पीति के डीएफओ जयराम ठाकुर ने कहा कि आईबैक्स पर बर्फानी तेंदुआ हमला करता है, लेकिन शिकार करने की फोटो पहली बार सामने आई है।
उन्होंने इस शानदार दृश्य के लिए आमिर की तारीफ की है। उधर, अमीर का कहना है कि वह पिछले चार-पांच माह से लगातार वन्य प्राणियों पर शोध कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लाहौल में महिलाओं की डर से आईबेक्स का शिकार पर पाबंदी है।
जिसके चलते घाटी में तेंदुए की संख्या में वृद्धि हुई है। घाटी के पहाड़ों में अब बर्फ पिघलना शुरू गया है। जिस पर अब वन्य प्राणी भी निचले क्षेत्रों से ऊपरी क्षेत्रों का रूख कर रहे हैं।