पुलिस महानिदेशक ने कहा कि साइबर क्राइम के मामलों से निपटने के लिए एक मैनुअल प्रारूप तैयार किया गया है, जो सभी पुलिस थानों को भेजा जाएगा। साइबर क्राइम के मामलों की जांच में तेजी लाने में मैनुअल प्रारूप की मदद ली जाएगी।
हर तीन महीने बाद होगी एसएचओ कांफ्रेंस
डीजीपी ने कहा कि एसएचओ कांफ्रेंस का आयोजन अब रेंज स्तर पर हर तीन महीने में एक बार किया जाएगा। धर्मशाला नार्थ रेंज से इसकी शुरुआत हो गई है। इसी सप्ताह प्रदेश की अन्य रेंजों में भी एसएचओ कांफ्रेंस होगी। इसमें आपराधिक मामलों का फीडबैक लिया जाएगा।