फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में नहीं, नशा मुक्ति केंद्रों में भेजे जाएंगे तस्कर: डीजीपी

Thu, 13 Feb 2020 11:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस अब तस्करों का नशा छुड़ाएगी। नशे के साथ पकड़े तस्करों को जेल में रखने की बजाय नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल किया जाएगा। जिन्हें कोर्ट से जमानत मिलेगी, उनसे भी एनजीओ की मदद से नशा छुड़ाया जाएगा। 

विज्ञापन


यह बात धर्मशाला में प्रेसवार्ता के दौरान पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर नशा निवारण कमेटियां गठित कर दी हैं। अब पूरे प्रदेश की पंचायतों के सभी वार्डों में नशा निवारण कमेटियों का गठन किया जाएगा।

वार्ड में नशा तस्करी और नशा करने वालों की सूचना पुलिस को देने के लिए लोगों की मदद ली जाएगी। ऐसे लोगों की सूचना देने वालों के नाम गुप्त रखे जाएंगे। इस मौके पर डीआईजी नार्थ जोन संतोष पटियाल भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

साइबर क्राइम की जांच करने में लाई जाएगी तेजी

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि साइबर क्राइम के मामलों से निपटने के लिए एक मैनुअल प्रारूप तैयार किया गया है, जो सभी पुलिस थानों को भेजा जाएगा। साइबर क्राइम के मामलों की जांच में तेजी लाने में मैनुअल प्रारूप की मदद ली जाएगी। 

हर तीन महीने बाद होगी एसएचओ कांफ्रेंस
डीजीपी ने कहा कि एसएचओ कांफ्रेंस का आयोजन अब रेंज स्तर पर हर तीन महीने में एक बार किया जाएगा। धर्मशाला नार्थ रेंज से इसकी शुरुआत हो गई है। इसी सप्ताह प्रदेश की अन्य रेंजों में भी एसएचओ कांफ्रेंस होगी। इसमें आपराधिक मामलों का फीडबैक लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें