फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा टला: चंबा-जोत मार्ग पर एचआरटीसी की चलती बस से उठने लगा धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कंप

Mon, 25 Apr 2022 08:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी ,चंबा/बनीखेत

सार

एचआरटीसी बस महज 12 किलोमीटर की दूरी तय करने पर भनेरा में हांफ गई। बस के नीचे से अचानक धुंआ उठने लगा। इससे सवारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। चालक ने बिना समय बरबाद किए बस को सड़क किनारे रोक सवारियों को सुरक्षित उतारा।
विज्ञापन
एचआरटीसी की चलती बस से उठने लगा धुंआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के चंबा में न्यू बस स्टैंड कसाकडा से 37 सवारियां लेकर शाम चार बजे चंबा-जोत रूट पर निकली एचआरटीसी बस महज 12 किलोमीटर की दूरी तय करने पर भनेरा में हांफ गई। बस के नीचे से अचानक धुंआ उठने लगा। इससे सवारियों में अफरातफरी का माहौल रहा। चालक ने बिना समय बरबाद किए बस को सड़क किनारे रोक सवारियों को सुरक्षित उतारा। सूचना मिलने पर बस स्टैंड से दूसरी बस रूट पर भेजी गई। बस पहुंचने पर यात्रियों बिठाकर के बाद गंतव्य की ओर भेजी गई। एचआरटीसी की खटारा बसें हादसों को न्योता दे रही हैं। आए दिन बीच राह ही बसों के पहिये थम जा रहे हैं जो यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। यात्री राकेश कुमार, सुनील कुमार, बजर सिंह, दलीप कुमार, पिंकी देवी, आरती देवी ने बताया कि खटारा बस बीच राह खराब हो गई।  चालक-परिचालक सूझबूझ नहीं दिखाते तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने आरएम चंबा से बसों के निरीक्षण के बाद ही रूट पर भेजने की मांग की है। वहीं  बस अड्डा प्रभारी राजिंदर कुमार ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी के कारण यह दिक्कत पेश आई। यात्रियों के लिए दूसरी बस मौके पर भेजी गई थी।

विज्ञापन


पठानकोट-चंबा रूट की बस पंजपुला में हांफी
उधर, 30 सवारियां लेकर पठानकोट से चंबा जा रही निगम की बस पंजपुला के पास हांफ गई। इसकी वजह से सवारियों को कड़ाके की धूप में तीन घंटे तक सड़क किनारे खड़े रहना पड़ा। यह बस दोपहर बाद सवा दो बजे खराब हो गई थी जिसकी मरम्मत करने के लिए मेकेनिक को बुलाया गया। शाम पांच बजे तक मेकेनिक नहीं पहुंचा था। सवारियां बस के अंदर ही बैठकर बस की मरम्मत होने का इंतजार कर रही थीं। पीछे से आने वाली अन्य निगम की बसों में भीड़ होने की वजह से पंजपुला में फंसी चंबा जाने वाली सवारियों को नहीं बैठाया गया। हालांकि, कुछ सवारियां निजी वाहनों के माध्यम से अपने गंतव्यों के लिए रवाना हो गईं। कुछ सवारियां बस की मरम्मत होने का इंतजार करती रहीं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को सवा दो बजे पठानकोट से चंबा जा रही निगम की बस प्रेशर पाइप फटने से खराब हो गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। साथ ही सवारियों को बस में आई खराबी के बारे में बताया। यात्रियों कुलदीप सिंह, सुखबीर सिंह, जसप्रीत कौर, जोगिंद्र सिंह, अनिल कुमार, हेमलता, पूजा देवी, आकाश कुमार, अरविंद कुमार, पृथी सिंह और अशोक कुमार ने बताया कि निगम लंबे रूटों पर भी खटारा बसें भेज रहा है। इसकी वजह से सवारियां बीच रास्ते परेशान हो रही हैं। यही कारण है कि लोग अब सरकारी के बजाय निजी बसों में ज्यादा सफर करने लगे हैं। रोजाना निगम की बस किसी न किसी रूट पर खराब हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चंबा के लिए नई बसें उपलब्ध करवाई जाएं। बनीखेत के अड्डा प्रभारी मान सिंह ने बताया कि बस को ठीक करने के लिए मेकेनिक को मौके पर भेजा गया है। जल्द बस की मरम्मत करवाकर चंबा रवाना किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें