फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एसएमसी शिक्षक होंगे नियमित, एक साथ 1427 पदों के लिए होगी एलडीआर परीक्षा

Mon, 27 Oct 2025 09:44 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

एसएमएसी के तहत रखे गए शिक्षकों को नियमित करने के लिए 1,427 पदाें पर एकमुश्त सीमित प्रत्यक्ष भर्ती (एलडीआर) परीक्षा होगी।
विज्ञापन
शिक्षक(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमएसी) के तहत रखे गए शिक्षकों को नियमित करने के लिए 1,427 पदाें पर एकमुश्त सीमित प्रत्यक्ष भर्ती (एलडीआर) परीक्षा होगी। परीक्षा पास करने वाले शिक्षक सरकारी सेवाओं में समायोजित किए जाएंगे और नियमानुसार नियमित होंगे। शिक्षा सचिव ने स्कूल शिक्षा निदेशक को इस संबंध में पत्र भेजा है। इन शिक्षकों को पीरियड आधार पर सेवाएं देते 12-13 साल हो गए हैं। पूर्व के आदेश में केवल 143 पदों पर ही भर्ती के लिए एलडीआर परीक्षा हो रही थी। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal News: तकनीकी गड़बड़ियों के चलते पुलिस विभाग का बी-1 परीक्षा रद्द, जल्द जारी की जाएगी अगली तारीख

एसएमसी शिक्षक
शिक्षकों के संगठन ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पद संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसलिए अब शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के 1,427 पदों को टीजीटी, शास्त्री, ड्राइंग मास्टर, एलटी और जेबीटी के रूप में कार्यरत एसएमसी शिक्षकों के माध्यम से सीमित प्रत्यक्ष भर्ती (एलडीआर) के तहत भरने का निर्णय लिया है। शिक्षा सचिव ने इस संदर्भ में निदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि 1427 पदों पर 5 प्रतिशत तय कोटा में छूट के साथ भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

छूट उपलब्ध रिक्तियों तक ही सीमित होगी
हालांकि, यह छूट केवल बैचवाइज कोटा श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों तक ही सीमित होगी। यदि 5 प्रतिशत बैचवाइज कोटा के अनुसार आवश्यक रिक्तियां उपलब्ध नहीं हैं, तो चयनित एसएमसी उम्मीदवारों को भविष्य में एलडीआर और बैचवाइज कोटा के तहत उत्पन्न होने वाली रिक्तियों में समाहित किया जाएगा, जिसे संबंधित श्रेणियों के आरएंडपी नियमों में छूट के तहत समयानुसार तय किया जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने कहा है कि सरकार की ओर से उन्हें शनिवार को पत्र मिला है। अब शिक्षा बोर्ड को परीक्षा लेने के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें