फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2555 एसएमसी शिक्षकों के सेवाविस्तार, लंबित वेतन का कैबिनेट में होगा फैसला

Fri, 23 Oct 2020 11:39 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 2555 एसएमसी शिक्षकों को सेवाविस्तार देने और लंबित वेतन देने का फैसला 27 अक्तूबर को प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में होगा। शिक्षा विभाग ने इस बाबत प्रस्ताव भेज दिया है। बीते दिनों शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों से शिक्षकों की बीते दिनों की सेवाओं से जुड़ा ब्योरा भी एकत्र कर मंत्रिमंडल के ध्यानार्थ भेज दिया है। संभावित है कि 27 अक्तूबर को सरकार इन शिक्षकों को बड़ी राहत देने का फैसला लेगी।

विज्ञापन


हिमाचल हाईकोर्ट ने अगस्त में एसएमसी शिक्षकों की नियुक्तियों को रद्द करने का फैसला सुनाया था। इस फैसले को चुनौती देने के लिए प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर की थी। बीते दिनों ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट की इस व्यवस्था के बाद शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों से संबंधित सारा रिकार्ड एकत्र कर लिया है।

शीतकालीन स्कूलों में पढ़ाने वाले एसएमसी शिक्षकों को जनवरी 2020 और ग्रीष्मकालीन स्कूलों के शिक्षकों को अप्रैल 2020 से सेवाविस्तार नहीं दिया गया है। सेवा विस्तार मिलने के इंतजार में बैठे इन शिक्षकों ने कोरोना संकट के बीच ऑनलाइन शिक्षा देना जारी रखा।
विज्ञापन


दूरदराज के क्षेत्रों में एसएमसी शिक्षकों ने घर-घर जाकर बच्चों को शिक्षण सामग्री भी उपलब्ध करवाई। प्रदेश सरकार ने बीते दिनों हाईकोर्ट में शिक्षकों का लंबित वेतन जारी करने की मांग की थी, जिसे हाईकोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। अब हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगने के बाद शिक्षा विभाग ने लंबित वेतन को जारी करने के लिए सरकार से ग्रांट इन एड देने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें