फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SMC Teachers: हिमाचल में 2,555 एसएमसी शिक्षकों को मिलेंगी 10 कैजुअल लीव, सरकार की मंजूरी को भेजा प्रस्ताव

Sun, 05 Jun 2022 11:25 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2,555 एसएमसी शिक्षकों को जल्द ही 10 कैजुअल लीव(सीएल) मिलना शुरू हो जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश सरकार की मंजूरी को इस बाबत प्रस्ताव भेजा है। 
विज्ञापन
एसएमसी शिक्षक एसोसिएशन(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत एसएमसी शिक्षकों को जल्द ही 10 कैजुअल लीव मिलना शुरू हो जाएंगी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार की मंजूरी को इस बाबत प्रस्ताव भेजा है। एक माह की ड्यूटी के बाद एसएमसी शिक्षकों को एक कैजुअल लीव (सीएल) मिलेगी। अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारियों की तर्ज पर ही एसएमसी शिक्षकों को छुट्टियों का लाभ मिलेगा। वर्ष 2012 से दुर्गम और दूरदराज के क्षेत्रों में स्थित स्कूलों में सेवाएं दे रहे एसएमसी शिक्षकों को सरकार की ओर से हर वर्ष एक-एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया जा रहा है। हर वर्ष इनके वेतन में 500 से 1000 रुपये की बढ़ोतरी भी की जा रही है। 

विज्ञापन


आपातकाल में 15 दिन से अधिक समय जेल में रहने वाले लोकतंत्र प्रहरियों को 20 हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे
वहीं,  हिमाचल प्रदेश सरकार ने आपातकाल के दौरान जेल में रहने वाले लोकतंत्र प्रहरी और मृतक लोकतंत्र प्रहरी के पति और पत्नीको सम्मान राशि देने की अधिसूचना जारी की है। यह राशि एक से 15 दिन तक कैद में रहने वालों के लिए 12 हजार रुपये मासिक और 15 दिन से अधिक समय तक जेल में रहने पर 20 हजार रुपये प्रति माह मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें