फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेंटर डालते धंसी पुलिया, हादसे में जेई और तीन मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिला के ब्रह्मपुखर के पास सोमवार को लेंटर डालते समय पुलिया धंस गई। इसके कारण मौके पर निरीक्षण करने आए जेई और तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को ब्रह्मपुखर के पास एक गांव में लिंक रोड पर पुलिया पर लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा था। कार्य को देखने के लिए जेई अनूप गौतम भी मौके पर पहुंचे थे। सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे जब पुलिया पर लेंटर डालने का कार्य चला हुआ था तो सेटरिंग की कुछ स्पोर्ट नीचे धंस गईं। इसके कारण पुलिया टूट गई। हादसे के कारण जेई को काफी चोटें आई हैं। वहीं अर्जन (38), विषणाथुराम (30) और उपेंद्र यादव तीनों मजदूर भी घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। जेई अनूप गौतम के दोनों बाजुओं में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुुछ दिन पहले हुई बारिश के कारण पुलिया के नीचे की जमीन कमजोर हो गई थी। इसके कारण यह हादसा हुआ है। इसकी पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें