फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए चरण के पहले दिन रिकॉर्ड 100044 लोगों को लगा कोविड टीका

Mon, 21 Jun 2021 10:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में हर दिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार का दावा है कि अक्तूबर तक 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी। 
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते युवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के नए चरण के पहले ही दिन सोमवार को लक्ष्य से ज्यादा 100044 लोगों को टीका लगाया गया। सरकार ने 1 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। कांगड़ा, किन्नौर और स्पीति में लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ है जबकि शिमला, कुल्लू और ऊना समेत कई जिले लक्ष्य से पीछे रह गए हैं।  प्रदेश में हर दिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार का दावा है कि अक्तूबर तक 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी। हिमाचल को सोमवार को भी केंद्र से 1.92 लाख वैक्सीन की और डोज मिली हैं। मंगलवार को भी वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। हिमाचल में अभी वैक्सीन का पर्याप्त कोटा है। राज्य के पास 8 लाख से ज्यादा डोज हैं। मंगलवार और बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। अभी तक 18 साल से ज्यादा उम्र की 42 फीसदी आबादी को टीका लगाया जा चुका है। 
विज्ञापन


जिला          टीका लगा     लक्ष्य 
बिलासपुर     5480         5452  
चंबा            6792       6835  
हमीरपुर     6646          6481  
कांगड़ा       24050     21972  
किन्नौर     5341     1301 
 कुल्लू       5925      6359  
स्पीति      1772      472  
मंडी        14612    14605  
शिमला    10840    12368  
सिरमौर   6393      7101  
सोलन     9202       8603  
ऊना      2991           8451  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें