संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला )। मतदान के महत्व के बारे में लोगों को जागरूक के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा से चुनावी साक्षरता क्लब ने रैली निकाली। चाहे कुछ भी हो मजबूरी वोट डालना है जरूरी के नारों से जुन्गा कस्बा गूंज उठा।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य सुमन चंदेल वर्मा ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने हाथ में बैनर उठाकर लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। इसके बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्व बताने के उद्देश्य से नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया का अभ्यास करवाया गया। इस अवसर पर स्कूल में नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को मतदान और मतदाता की उपयोगिता के विषय में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रीना सरकैक, इंदु शर्मा, लता ठाकुर, नीलकमल सुमन, तीर्थननंद शर्मा, विशाल, आशीष शर्मा और प्रोमिल कई गतिविधियां करवाईं।