फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर खुल गए बंद किए 109 में से 16 स्कूल, इनके दबाव में लिया फैसला

Sat, 09 Dec 2017 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने बंद हुए कई सरकारी स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला लिया है। इसके तहत स्कूली बच्चों की संख्या कम होने के चलते बंद किए गए 109 स्कूलों में से 16 स्कूल दोबारा खोल दिए हैं। 
विज्ञापन


राजनेताओं के दबाव में आकर शिक्षा निदेशालय ने राज्य मंत्रिमंडल का फैसला बदल दिया है। स्कूलों में छात्रों की संख्या कम होने के चलते इन स्कूलों को सरकार ने बंद करने का फैसला लिया था। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक स्कूल दोबारा खोले गए हैं।

पांच से कम छात्रों की संख्या होने के चलते प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने इसी साल 109 स्कूलों को साथ लगते स्कूलों में मर्ज करने का फैसला लिया था। इन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के चलते पढ़ाई का माहौल नहीं बनने का तर्क देते हुए स्कूल बंद किए गए थे। 
विज्ञापन


राज्य मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव पारित कर शिक्षा निदेशालय के माध्यम से स्कूलों को बंद करने की अधिसूचना जारी की थी। बताया जा रहा है कि स्कूलों के बंद होने के चलते राजनेताओं की मुश्किलें बढ़ गई थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

इन स्कूलों को खोला गया दोबारा

कुछ नेताओं ने सरकार को स्वयं ज्ञापन सौंपे थे तो कुछ ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार से स्कूलों को बंद नहीं करने की वकालत की थी। इन नेताओं के दबाव में आकर सरकार को 109 में से 16 स्कूल दोबारा खोलने पड़े हैं।

प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले में सबसे अधिक सात स्कूलों को दोबारा खोला है। इनमें फतेहपुर ब्लॉक का झड़ोली, रैत का बटवाला और कैड़ी, पालमपुर का जमूला, नगरोटा बगवां का मझेटी और कनेड़, धर्मशाला का अपर मनेड़,

शिमला जिले के रामपुर ब्लॉक का दमड़ैल और कुस्मू, शिमला का रंगोल, किन्नौर जिले के निचार ब्लॉक का दबलिंग और शिलनी, सिरमौर जिले के नाहन ब्लॉक का रानी, मंडी जिले के चौंतड़ा दो ब्लॉक का कालाअंब, सैगालू ब्लॉक का तरयासल और चंबा जिले के बनीखेत ब्लॉक का सुदंली स्कूल दोबारा खोला गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें