फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा का छह दिवसीय शीत सत्र कल से, आज होंगी भाजपा और कांग्रेस विधायक दल की बैठकें

Sun, 08 Dec 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीत सत्र का आयोजन तपोवन धर्मशाला में सोमवार दो बजे से होने जा रहा है। राज्य की तेरहवीं विधानसभा का सातवां सत्र छह दिन तक चलेगा। इस सत्र के लिए सरकार रविवार को धर्मशाला पहुंच जाएगी। शनिवार से अधिकारियों के भी धर्मशाला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि मंत्री और विधायक रविवार शाम तक ही धर्मशाला पहुंच जाएंगे। सत्र के बीच शिमला स्थित राज्य सचिवालय सूना नजर आएगा। 

विज्ञापन


सत्रारंभ से एक दिन पहले रविवार शाम को सत्तारूढ़ दल भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायक दलों की बैठकें होंगी। इन बैठकों में दोनों ही दल सदन में एक-दूसरे को घेरने की रणनीति बनाएंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में, जबकि कांग्रेस विधायक दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में होगी। सत्र 9 दिसंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा। सदन मेें 12 दिसंबर को गैर सरकारी सदस्य दिवस होगा। तपोवन में हर साल विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आयोजन होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें