फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बेकाबू ट्रक की टक्कर से छह वाहन क्षतिग्रस्त, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा शिमला थाना के विकासनगर की घटना, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

नगालैंड नंबर का बताया जा रहा ट्रक, तलाश शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला थाना क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने जमकर कोहराम मचाया। ट्रक ने सड़क किनारे पार्क 4 गाड़ियों को बुरी तरह रौंद डाला। दो गाड़ियों को हल्का नुकसान हुआ है।

टक्कर मारने के बाद से चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस संबंधित क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि घटना में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शिमला-सोलन राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासनगर में यह घटना पेश आई। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक अनियंत्रित वाहन सड़क किनारे पार्क गाड़ियों से टक्कर मार गया। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर से भगा ले गया। बताया जा रहा है कि यह ट्रक ढल्ली से आईएसबीटी की तरफ जा रहा था। सोनू, अजय सहित अन्य वाहन मालिकों को तड़के सुबह जब गाड़ियों को टक्कर लगने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि सड़क किनारे खड़ी एक कार कई फुट ऊंचे देवदार के पेड़ पर अटक गई। दो गाड़ियां एक दूसरे पर चढ़ गईं।
विज्ञापन


तीन अन्य गाड़ियों को भी भारी नुकसान हुआ है। हादसे के दौरान सड़क किनारे पार्क वाहनों में कोई नहीं था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक ट्रक नगालैंड नंबर का है। गनीमत रही की यह हादसा दिन के समय नहीं हुआ नहीं तो शहर के पॉश क्षेत्र विकासनगर में जान और माल दोनों का बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें