फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेशर कुकर में अब एक साथ तैयार होंगे छह व्यंजन, तीन छात्राओं ने किया कमाल

Thu, 16 Nov 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेशर कुकर की सीटी बजने का मतलब अब सिर्फ चावल या फिर किसी एक व्यंजन का तैयार होना भर नहीं रहेगा। एक समय पर एक के बजाय छह व्यंजन तैयार करने वाला कुकर तैयार हो गया है। 
विज्ञापन



ये करामात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा की छात्रा पूनम ठाकुर, प्रिया और दीक्षा ने कर दिखाई है। नौणी में आयोजित राज्य स्तरीय युवा साइंस कांग्रेस में इन छात्राओं ने घरेलू और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए उपयोगी इस कुकर का मॉडल पेश कर सभी का ध्यान खींचा।

मॉडल इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके इस्तेमाल से ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। मॉडल के तौर पर स्टील के बने इस कुकर से खाना तैयार करने में ईंधन और भाप दोनों का इस्तेमाल होगा। एक ही बर्तन में छह कुकर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह तैयार किया कुकर

हर कुकर के ऊपर सीटी सहित ढक्कन लगे हुए हैं। जबकि बर्तन के भीतर कुकर के आकार का एक स्टीमर बनाया गया है। स्टीमर को पानी भरने के बाद इसे गर्म किया जाता है। 

इसी स्टीम से बर्तन में लगे अन्य कुकर भी भाप और आंच से गर्म होने लगते हैं। इस क्रम के जारी रहने से चावल, राजमा, दाल, व अन्य व्यजनों को एक साथ पकाया जा सकता है।

मॉडल के तौर पर कुकर को रखने वाले बर्तन को लोहे की चादर से तैयार किया गया है। जबकि बर्तन व कुकर को रखने वाले स्थान के बीच में एक तांबे से निर्मित स्टीमर लगाया गया है। कुकर के तले पर एलपीजी या अन्य ईंधन से आग की आंच को लगाया जाता है। बर्तन में बने कुकर स्टीम से गर्म होने लगते हैं।
                                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें