विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रैक पर दूसरे चरण में पैनोरमिक कोच पहुंचना शुरू हो गए हैं। रेल कोच फैक्टरी से छह नए कोच कालका भेजे गए हैं। इसमें प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, जीएस और सीसी कोच शामिल हैं। अब दूसरे चरण में आए पैनोरमिक कोच का ट्रायल शुरू होगा। ट्रायल के व्यवस्था और सुरक्षा जांची जाएगी। इसी के साथ ब्रेक सिस्टम की भी जांच होगी। नए कोच में ब्रेक सिस्टम को अपग्रेड किया है। इनमें वेक्यूम ब्रेक की जगह पर पावर ब्रेक हैं। इन कोच के ट्रायल पर चढ़ाई में आपातकालीन ब्रेक का पता लगाया जाएगा। अगर कोई कमी रहेगी तो इसे ओर बेहतर किया जाएगा। इससे पहले भी पैनोरमिक विस्ताडोम कोच के छह डिब्बों का ट्रायल किया जा चुका है। खास बात यह है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रेलवे बोर्ड को ट्रेन चलाने के लिए अनुमति प्रदान कर दी है। इसके बाद ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है ताकि पर्यटकों को नए कोच से पहाड़ों का सुंदर नजारा देखने को मिले। बोर्ड की टीम का किराये को लेकर मंथन चल रहा है।