फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: अटल आशीर्वाद योजना के तहत बेबी केयर किट में शामिल होंगी छह नई वस्तुएं

Tue, 26 Oct 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

वर्तमान में नवजात बेबी केयर किट में 12 वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जन्म के समय के बाद मां और नवजात शिशुओं के लिए इन वस्तुओं की ज्यादा जरूरत होती है। सरकार का दावा है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान व निजी अस्पतालों में यह किट मुफ्त में मुहैया करवाई जा रही है। 
विज्ञापन
बेबी केयर किट(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल आशीर्वाद योजना के तहत नवजात शिशुओं को दी जाने वाली बेबी केयर किट मेें छह नई वस्तुएं शामिल की जा रही हैं। इनमें थर्मामीटर, नेलकटर, बीब, हेयर ब्रश, गाउन और माताओं के लिए छह पीस नैपकिन शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्लान तैयार कर इसे मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार को भेजा है। आचार संहिता खत्म होने के बाद इसे मंजूरी दी जा सकती है। वर्तमान में नवजात बेबी केयर किट में 12 वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

विज्ञापन


जन्म के समय के बाद मां और नवजात शिशुओं के लिए इन वस्तुओं की ज्यादा जरूरत होती है। सरकार का दावा है कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थान व निजी अस्पतालों में यह किट मुफ्त में मुहैया करवाई जा रही है। बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए माताओं को हैंड सैनिटाइजर भी दिया जा रहा है। माताओं के लिए ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने के साबुन के अलावा वैसलीन भी दी जा रही है। प्रदेश सरकार को यह किट करीब एक हजार रुपये में उपलब्ध हो रही है। प्रदेश सरकार करीब ढाई वर्षों से यह किट उपलब्ध करवा रही है।
विज्ञापन


अभी ये 12 वस्तुएं मिल रहीं
- टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने का साबुन और महिलाओं के लिए वैसलीन
- नवजात के लिए पोशाक
- बनियान के दो पीस
- मलमल के कपड़े
- दस्ताने और बूट
- बेबी मसाज ऑयल
- बेबी टावल
- बेबी क्लाथ नेपीज
- हैंड सैनिटाइजर बोतल
- बेबी मच्छरदानी
- कंबल
- खिलौना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें