फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जयराम सरकार में छात्र नेताओं का दबदबा

Thu, 28 Dec 2017 01:05 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की जयराम सरकार में छात्र राजनीति का दबदबा देखने को मिला। मुख्यमंत्री जयराम के साथ 10 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें छह मंत्रियों ने अपने राजनीति करिअर की शुरुआत छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की है।
विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर सहित केबिनेट मंत्री सुलह के विपिन परमार, शिमला शहरी के सुरेश भारद्वाज, कुटलैहड़ के वीरेंद्र कंवर, जसवां-परागपुर के विक्रम ठाकुर, मनाली के गोबिंद ठाकुर और डा. राजीव सहजल ने छात्र संगठन एबीवीपी का काम किया है। इसमें सीएम जयराम ठाकुर, विपिन परमार और गोबिंद ठाकुर ने एबीवीपी में बतौर पूर्णकालिक काम किया है।

जयराम जम्मू, गोबिंद्र ठाकुर कांगड़ा विभाग और विपिन परमार हिमाचल एबीवीपी के संगठन मंत्री रह चुके हैं। वहीं, जयराम सरकार में केबिनेट मंत्री बने लाहौल-स्पीति के विधायक रामलाल मार्कंडेय ने एनएसयूआई से करिअर शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें