हिमाचल प्रदेश के छह कॉलेजों में 50 और 12 में 100 से कम विद्यार्थी हैं। सरकार के निर्देशों पर कम छात्रों वाले कॉलेजों को बंद करने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रस्ताव तैयार कर दिया है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इन कॉलेजों को बंद करने का फैसला लिया जाएगा। 150 विद्यार्थियों की संख्या वाले कॉलेज 11 हैं। इनको बंद करना है या नहीं, इसको लेकर भी निदेशालय ने प्रस्ताव भेजा है। मंत्रिमंडल की बैठक में तय होगा कि कितने विद्यार्थियों की संख्या वाले कॉलेज बंद किए जाएंगे। बंद होने वाले कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नजदीकी संस्थानों में शिफ्ट किया जाएगा। प्रवक्ताओं, गैर शिक्षकों को आवश्यकता वाले कॉलेजों में स्थानांतरित किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने बतायाकि मुख्यालयों व शहरों के कालेजों में दूरदराज क्षेत्रों के कालेजों के मुकाबले विद्यार्थियों की संख्या बेहतर है। ऐसे में सरकार गुणात्मक शिक्षा देने के लिए ऐसे कॉलेजों को बंद करने जा रही है जहां बीते कुछ वर्षों से छात्रों के दाखिले नहीं बढ़ रहे हैं।