फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cryptocurrency Fraud: सुभाष के खिलाफ एसआईटी दुबई के कोर्ट में वारंट जारी करने का उठाएगी मामला

Mon, 27 Nov 2023 08:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी कर दुबई भागे सुभाष को हिमाचल आने के लिए एसआईटी ने औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर हिमाचल प्रदेश और बाहरी राज्यों में करोड़ों रुपये की ठगी कर दुबई भागे सुभाष को हिमाचल आने के लिए एसआईटी ने औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दी हैं। आरोपी का वीजा खत्म होने जा रहा है। ऐसे में एसआईटी केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से मंगलवार को दुबई अदालत से आरोपी के खिलाफ वारंट जारी करने का मामला उठाएगी। पुलिस एसआईटी के पास पुख्ता सबूत हैं कि आरोपी दुबई में छिपा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर हिमाचल में करीब 2,500 करोड़ की ठगी हुई है। ठगी के इस खेल में सुभाष, सुखदेव, हेमराज और अभिषेक मुख्य आरोपी है। इनमें से तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसके अलावा 16 एजेंटों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसआईटी का मानना है कि कुछ आरोपी अंडरग्राउंड हुए हैं। ये आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। कभी भी इनकी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें