फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला दुष्कर्म मामला: आरोपी के स्केच पर टिकी एसआईटी की जांच

Wed, 08 May 2019 11:15 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अप्रैल को चलती कार में युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी कर दिया है। एसआईटी अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आरोपी की पहचान में जुट गई है।

विज्ञापन


फिलहाल, एसआईटी के पास अभी तक मामले को लेकर कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगा है। मामला पहेली बनकर रह गया है। एसआईटी गठन के आठ दिन बाद भी मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अब पीड़ित युवती के बताए गए हुलिये के मुताबिक आरोपी का स्केच बनाया गया है। एसआईटी अब शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आरोपी की पहचान में जुट गई है। एसआईटी दावा कर रही है कि मामले को जल्द ही सुलझा दिया जाएगा। मंगलवार को भी ढली थाने में संदिग्धों से पूछताछ की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें