हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। यहां सड़क पर खड़े ट्रक से एक कार जा घुसी। हादसे में दूल्हे के भाई समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा दुजाना रोड पर निराचा धाम के पास उस समय हुआ, जब बरात वापस लौट रही थी। मृतकों में शामिल दूल्हे का भाई उसकी बुआ का लड़का बताया जा रहा है।
मृतकों में दो युवक मेहराणा के शामिल हैं। एक युवक उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के खानू जट गांव का रहने वाला है, जबकि एक युवक हिमाचल प्रदेश का बताया जा रहा है। सभी के शव सामान्य अस्पताल झज्जर में लाए गए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बेरी में महाराणा गांव निवासी मनीष पुत्र ओमप्रकाश की शादी थी। उसकी बुआ का लड़का सतीशपुत्र जयनारायण निवासी गोपालपुर सोनीपत हाल नांगलोई दिल्ली इस कार में बेरी से सवार हुआ था। उसके साथ दूल्हे मनीष का छोटा भाई सचिन और इसका दोस्त देवेंद्र पुत्र गणेश निवासी खान 59 जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश, योगेश पुत्र दया किशन निवासी महाराणा व शुभम शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश भी बैठे थे।