फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारहट्टी हादसा: जांच को एसआईटी का गठन, टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य

Tue, 16 Jul 2019 08:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुमारहट्टी में चार मंजिला भवन धराशायी होने की दोहरी जांच होगी। मजिस्ट्रेटी जांच के बाद मंगलवार को पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। जांच का जिम्मा डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा को सौंपा है।

विज्ञापन


टीम के गठन के बाद डीएसपी की अगुवाई में मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और साक्ष्य जुटाए गए। हादसे में असम राइफल के 13 जवानों समेत 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 28 अन्य घायल हैं। हादसे में मानवीय भूल की जांच की जा रही है। 

पुलिस ने भवन मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने एसआईटी के गठन की पुष्टि की है। अभी जांच की समय सीमा निर्धारित नहीं की है। धर्मपुर अस्पताल में दाखिल सभी घायलों को छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन


अस्पताल में कुल 11 लोगों को लाया गया था। इनमें से सात को बाद में एमएमयू रेफर कर दिया गया। जबकि चार का उपचार धर्मपुर में हुआ है। एमएमयू में पोस्टमार्टम के बाद सेना के सभी जवानों के शव पैतृक गांवों को भेज दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें