फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में बनाई रणनीति: गिरिपार को जनजातीय घोषित क्षेत्र करने के लिए ‘हक नहीं तो वोट नहीं’ का दिया नारा

Thu, 23 Dec 2021 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

सिरमौर हाटी विकास मंच की खूमलि बैठक गुरुवार को शिमला में हुई। इसमें गिरिपार को जनजातीय घोषित करने के लिए ‘हक नहीं तो वोट नहीं’ का नारा दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2022 के आम चुनाव में बहिष्कार करने के लिए जन आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन को तेज करने पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
सिरमौर हाटी विकास मंच ने की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर हाटी विकास मंच की खूमलि बैठक गुरुवार को शिमला में हुई। इसमें गिरिपार को जनजातीय घोषित करने के लिए ‘हक नहीं तो वोट नहीं’ का नारा दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 2022 के आम चुनाव में बहिष्कार करने के लिए जन आंदोलन चलाया जाएगा। आंदोलन को तेज करने पर भी चर्चा की गई। सिरमौर हाटी विकास मंच शिमला यूनिट अध्यक्ष प्रदीप सिंह सिंगटा और महासचिव अतर सिंह तोमर ने कहा कि जब सभी रिपोर्ट और कागज तैयार हैं तो सरकार क्यों तीन लाख लोगों को हक दिलाने में आनाकानी कर रही है। हाटी समुदय के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 

विज्ञापन


केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमी चंद कमल ने लोगों से आह्वान किया कि पूरा ताकत के साथ आंदोलन में भाग लें। मंच के मुख्य सलाहकार डॉ. रमेश सिंगटा ने कहा कि गांव-गांव में आंदोलन को तेज किया जाएगा। हाटी विकास मंच सचिव दलीप सिंह सिंगटा और मीडिया प्रभारी कपिल चौहान ने कहा कि जो नेता हाटी समुदाय के लोगों की आवाज नहीं उठा रहे उनको जनता वोट न दे। युवा अमित चौहान, मुकेश ठाकुर और सतपाल बिरसानटा ने कहा कि अब मुद्दे का हल जरूरी है। इस अवसर पर सननी राणा, पूर्व प्रधान लायक राम, बंसी राम ठाकुर, खजान ठाकुर, आशु चौहान, अधिवक्ता विनोद चौहान, अधिवक्ता श्याम सिंह, शालू शर्मा, फकीर चंद नेगी, विक्रम नेगी, मदन तोमर और यशपाल मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें