फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour Accident: शिलाबाग में पिकअप जीप दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 15 Jan 2023 06:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)

सार

शिलाबाग के समीप पिकअप करीब 100 फुट गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरमौर जिले में उपमंडल राजगढ़ के तहत सोलन-नेरीपुल मार्ग पर शिलाबाग के समीप एक पिकअप (जीप) के गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सोलन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा शनिवार-रविवार मध्यरात्रि करीब 1:00 बजे के समीप पेश आया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में चालक सहित सवार चारों लोग एक ही गांव से हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पिकअप जीप नंबर (एचपी16-0228) परवाणु से क्लयोपाब की तरफ आ रही थी जिसमें सीमेंट और चादरें आदि लदी हुईं थीं। इसी बीच पिकअप शिलाबाग के समीप करीब 100 फुट गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक सहित 4 लोग सवार थे। इनमें से पिकअप चालक भूपेंद्र ठाकुर उर्फ मीनू (27) पुत्र तारा सिंह और आदर्श ठाकुर (37) पुत्र स्व. मोहर सिंह निवासी क्लयोपाब डाकघर कोटला बांगी तहसील राजगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। 
जबकि दो अन्य सुरेश कुमार (35) पुत्र रोशन लाल और जितेंद्र ठाकुर (29) पुत्र तारा सिंह निवासी गांव क्लयोपाब डाकघर कोटला बांगी तहसील राजगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सोलन जिला अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन

डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम स्थानीय अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं एसडीएम यादविंद्र पाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये प्रशासन की तरफ से फौरी सहायता प्रदान की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें