फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के सेमिफाइनल में पहुंचा ऊना

Sat, 18 Dec 2021 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)

सार

सिरमौर जिले के राजगढ़ में चल रही 62वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 17 टीमें और महिला वर्ग की आठ टीमें भाग ले रही हैं। पहले दौर में कई रोचक मुकाबले दर्शकों को देखने को मिले। 
विज्ञापन
वॉलीबॉल(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ में चल रही 62वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 17 टीमें और महिला वर्ग की आठ टीमें भाग ले रही हैं। पहले दौर में कई रोचक मुकाबले दर्शकों को देखने को मिले। शनिवार को पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जिला ऊना की टीम ने हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की टीम को कड़े मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। करीब तीन घंटे चले इस संघर्षपूर्ण मैच में आखिर ऊना ने विजय हासिल की। एक अन्य मुकाबले में जिला सोलन की टीम ने एजी की टीम को हराकर अगले दौर में स्थान बनाया।

विज्ञापन


इससे पूर्व ऊना ने किन्नौर को हराकर और हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड ने कुल्लू को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।  महिला वर्ग में सिरमौर ने किन्नौर को हराकर अगले दौर में प्रवेश लिया, जबकि जुब्बल हॉस्टल ने हमीरपुर को हराकर अगले दौर में अपनी जगह बनाई। इससे पूर्व पुरुष वर्ग में देर सायं तक चले मुकाबले में डाकतार विभाग की टीम ने जिला सिरमौर की टीम को हराया। लाहौल स्पीति ने कांगड़ा को, वन विभाग की टीम ने हमीरपुर को, स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना ने बिलासपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें