फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: मादा तेंदुए की मौत मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में केस

Thu, 05 Mar 2026 08:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

सिरमाैर जिले के विकास खंड नाहन के सतीवाला गांव में मादा तेंदुए की मौत के मामले ने नया मोड ले लिया है।
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के विकास खंड नाहन के सतीवाला गांव में मादा तेंदुए की मौत के मामले ने नया मोड ले लिया है। जांच के बाद सामने आया है कि तेंदुए की मौत केवल कुत्तों के हमले से नहीं हुई। उस पर तेजधार हथियार से भी हमला किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि तेंदुए के अगले बाएं पांव का पंजा 4 नाखूनों सहित गायब था, जिसे किसी धारदार हथियार से काटा गया था।

विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज सहित गहन जांच के बाद वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos

उधर, पुलिस थाना सदर नाहन में वन परिक्षेत्र अधिकारी नाहन की शिकायत पर मामला दर्ज करवाया गया है। मामला दर्ज हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 23 फरवरी को विकास खंड नाहन के सतीवाला गांव में राधा कृष्ण आश्रम के समीप शक्ति उर्फ बन्टी के बकरी फार्म में तेंदुआ घुस गया। संबंधित विभागों को जानकारी भी दी गई थी। इस दौरान तेंदुए और कुत्तों के बीच झड़प के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। इसमें देखा गया कि कुत्तों के हमले के बाद तेंदुआ किसी तरह से बचकर एक पाइप में घुस गया था। इसके बाद तेंदुए का रेस्क्यू किया गया और वन्य प्राणी विभाग की टीम उसे शिमला लेकर गई थी।
विज्ञापन

लेकिन तेंदुए ने दम तोड़ दिया था। मौके पर तेंदुए का एक अगला पंजा चार नाखूनों सहित गायब मिला। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह खुलासा हुआ कि पंजे को तेजधार हथियार से काटा गया था। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि आरोपियों ने तेंदुए के पंजे काटने की योजना बनाई थी और दरात, कुल्हाडी लेकर शैड में गए थे। आरोपियों के रिहायशी मकान की भी तलाशी ली गई। इसमें एक पिंजरे में बंद दो वन्य जीव (तोते) पाए गए हैं। वन विभाग ने मामले में दो व्यक्तियों शक्ति उर्फ बंटी निवासी रेडक्रास रोड नजदीक पेट्रोल पंप कच्चा टैंक नाहन और नीरज निवासी रानी ताल नाहन जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें